हरियाणा में फिर से स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। सूबे में पहली से 5वीं तक स्कूल 28 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं लगती रहेंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं 29 जनवरी से लगेंगी​​​​।

इससे पहले ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर चुकी है। स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा।

हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बदलाव किए हैं। कल श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी की गई थी।

हरियाणा में पूरे 22 दिन बाद स्कूल आज खुल गए हैं। सरकार की ओर से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन की थी। इसके बाद ठंड को देखते हुए 5वीं क्लास तक स्कूलों में 20 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी थीं।

21 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे, फिर 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी सरकार ने घोषित कर दी थी। इसके बाद अब आज यानी 23 जनवरी से स्कूल खुले हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!