सांपला के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सांपला-बेरी रोड़ पर जल्द ही अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है और शुरुआती दौर का काम भी शुरु हो गया है। इस 137करोड़ के प्रोजेक्ट को लेकर वर्क आर्डर तक जारी कर दिया है।

अंडर पास के अलावा प्रोजेक्ट में खरावड़ से लेकर इस्माइला तक सर्विस रोड़ व पुल भी बनेगा। सांपला-बेरी रोड़ पर अंडर पास न होने के कारण हर रोज हादसे हो रहे थे और ग्रामीण पिछले कई वर्षों से अंडर पास बनवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण कई बार इस कार्य बारे गुहार लगा चुके थे, लेकिन अंडरपास नहीं बन रहा था। काफी गांव के ग्रामीणों ने अंडर पास को लेकर सांसद अरविंद शर्मा से मुलाकात की थी और उनके सामने मामला रखा। अंडर पास न होने के कारण काफी लोगों की यहां पर सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। 

हाल ही करीब डेढ़माह पहले स्कूटी सवार दो महिलाएं की भी मौत हो गई थी। सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से प्रोजेक्ट को लेकर पिछले दिनों ही बैठक हुई। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरु करवा दिया जाएगा। सांसद ने बताया कि एक साल के अंदर पूरा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!