रोहतक जिले में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, सांपला की उपमंडलाधीश एवं रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार तथा महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकुंद तंवर भी मौजूद रहे।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव से जुड़े अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के लिए किए गए प्रबंधों का भी निरीक्षण किया।
प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र उपमंडलाधीश (SDM) कोर्ट में जमा होंगे, जबकि सदस्य पदों के लिए नामांकन तहसीलदार न्यायालय में स्वीकार किए जाएंगे।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय के हॉल और सरल केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 5 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
नगर पालिका के 16 वार्डों के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 3 को अतिसंवेदनशील और 2 को संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद, 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

उम्मीदवार 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 10 मई रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

मतगणना 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर शुरू की जाएगी और तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!