सोशल मीडिया पर आए दिन कई बाबाओं की वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार भी एक बाबा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार वायरल हो रहे वीडियो की खास बात यह है कि बाबा का वीडियो किसी मंदिर से नहीं बल्कि सड़क पर बाइक चलाते हुए वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाबा सड़क पर बाइक चला रहे हैं. बाबा ने बाइक के हैंडल पर पैर रखा हुआ है और हाथ छोड़कर बाइक पर आराम से बैठे बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान भी हो गए. वहीं कई लोग इसे खतरनाक स्टंट भी बता रहे हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवा कपड़े पहने एक बाबा चलती बाइक पर बिना हैंडल पकड़े आराम से बैठे हुए हैं. उनके दोनों हाथ पूरी तरह खुले हुए हैं और बाइक सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है. हालांकि बाबा का एक पैर बाइक के हैंडल पर है. वहीं बाबा की बाइक के आसपास चल रहे वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि स्टंट किसी खाली सड़क पर नहीं बल्कि लोगों की आवाजाही वाली सड़क पर हो रहा था.

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने भी कैप्शन के साथ लिखा बाबा जी आत्मविश्वास कमाल का है. हाथ पूरी तरह फ्री है, लेकिन सड़क पर जरा सी भी गलती भारी पड़ सकती है. सड़क पर सुरक्षा पहले होनी चाहिए, लापरवाही नहीं हेलमेट और चलाने का तरीका ही सुरक्षित करता है… स्टंट नहीं.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!