रोहतक जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर चार लड़कियों की शादी करवाई।मंजू हुड़्डा ने बताया कि हम अपने जन्मदिन पर पार्टी करते है जिसमें हजारों ,लाखों रुपये खर्च करते है जोकि एक तरह से नाजायज खर्च होता है।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही अपना जन्मदिन समाज सेवा को समर्पित करती आयी हूँ ।

इसी वजह से अपने जन्मदिन पर जिले के गाँव जसिया,मोखरा,मकड़ोली में चार गरीब लड़कियों की शादी करवायी।उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य करके उनको शांति मिलती है और ये पुण्य का कार्य होता है।

मंजू हुड़्डा ने बताया कि ये सभी सामाजिक कार्य करने की सोच उनके पति राजेश हुड़्डा की रही है, उन्ही के दिखाए ईमानदारी के रास्ते पर वो आगे बढ़ रही है।उन्होंने आमजन को अपने जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च ना करते हुए गरीब,बेसहारा लोगों की मदद करने की अपील की है।
