रोहतक जिले के सांपला और खरखौदा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 8 साल से जर्जर हालत में पड़े सांपला-खरखौदा मार्ग का अब पुनर्निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ 72 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। विभाग की ओर से दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाने की तैयारी है।

सड़क की खराब हालत के कारण लंबे समय से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था। अब सड़क का निर्माण होने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश में सड़क पर भर जाता था पानी

स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती थी। जर्जर सड़क पर पानी भरने के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता था। कई बार वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति भी बन जाती थी। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

दिवाली के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

PWD के एक्सईएन अरुण कुमार के अनुसार, खरखौदा मार्ग के साथ अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किए गए हैं। दिवाली के बाद खरखौदा और सांपला क्षेत्र की सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभाग की कोशिश है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होने से पहले निर्माण कार्य करवाया जा सके।

10.72 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर

करीब 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग से सांपला और खरखौदा के बीच आवागमन सुगम होगा। सड़क का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकों को गड्ढों, जलभराव और जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!