रोहतक के पहरावर गांव में तालाब की बदहाल स्थिति का मामला एक बार फिर सामने आया है। वार्ड-20 के पार्षद प्रवीण कौशिक ने तालाब की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन के सामने आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि तालाब की हालत काफी दयनीय है और लंबे समय से इसकी सफाई व सुधार का काम अधूरा पड़ा है।

पार्षद प्रवीण कौशिक के अनुसार, पार्षद बनने से पहले भी उन्होंने नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायतें दी थीं। तालाब के सुधार का काम शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया। इसके बावजूद निगम प्रशासन की ओर से अब तक ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कौशिक ने बताया कि हाल ही में उन्होंने नए निगम कमिश्नर सत्येंद्र दुहन के सामने दोबारा यह मुद्दा उठाया है। कमिश्नर ने जल्द सफाई करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार ने काम क्यों छोड़ा, इसकी जांच करवाई जाएगी।

कमिश्नर सत्येंद्र दुहन के अनुसार, तालाब में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि तालाब को दोबारा स्वच्छ और बेहतर बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!