रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के एमेरिटस साइंटिस्ट प्रो. सत्येंद्र पाल खटकड़, दि इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन की काउंसिल के सदस्य बने हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी वर्ष 2023-24 के लिए दी गई है। एसोसिएशन महासचिव डा. एस रामाकृष्णन ने इस संबंध में पत्र जारी कर डा. खटकड़ को सूचित किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि जब भी जरूरत होगी उनके सुझाव, सलाह व सहयोग हर समय उपलब्ध रहेगा। उनकी इस उपलब्धि पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है। दि इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन, भारत सरकार के विज्ञान व प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आती है।


गौरतलब है कि प्रोफेसर सत्येंद्र पाल खटकड़, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कैमिस्ट्री विभागाध्यक्ष के तौर रिटायर्ड हुए थे। फिलहाल वे यूनिवर्सिटी में ही एमेरिटस साइंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे रोहतक चैप्टर ऑफ इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के भी कन्वीनर हैं। उन्हें 33 साल से भी ज्यादा समय का शैक्षणिक अनुभव है। प्रोफेसर खटकड़ 1986 में जाट कॉलेज में कैमिस्ट्री के लेक्चरर के तौर पर शिक्षा जगत में अपनी सेवाओं की शुरूआत की थी। फिर उन्होंने 1989 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के तौर पर ज्वाइन किया। 1998 में वे रीडर बने और वर्ष 2006 से 2019 तक प्रोफेसर रहे।

वे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में डीन आफ फिजिकल साइंस औरयूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर भी रहे। वे साउथ कोरिया में 2 साल से विजिटिंग साइंटिस्ट रहे। प्रो. खटकड़ इंडो कोरियन रिसर्च प्रोजेक्ट के को-कोर्डिनेटर भी थे। नेशनल और इंटरनेशनल जनरल में उनके 200 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश में 90 से ज्यादा कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!