फरीदाबाद शहर में पुलिस थाना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने गैंगस्टर के गाने पर न केवल रील बनाई, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच चुकी है।

मामला NIT-5 थाना का है। गैंगस्टर की इसे करतूत की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पुलिस अधिकारी अब मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वीडियो करीब 1 महीने पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला एनआईटी-5 थाना का है। जहां युवकों की इस करतूत की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पुलिस अधिकारी अब मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वीडियो करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है।

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक एनआईटी-पांच नंबर थाने में घुसते हैं। दोनों युवकों ने थाने के अंदर घुसकर बरामदे में गैंगस्टर के गाने पर वीडियो बनाया और फिर एक कमरे में चले गए। वीडियो के बैकग्राउंड में रातों रात मुंडा बदमाश हो गया गाना चल रहा था। 

सवाल यह उठता है कि दो युवक बड़ी आसानी से थाने के अंदर घुसकर वीडियो बना लेते हैं लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी को पता ही नहीं चलता। ऐसे में तो कोई भी अपराधी आसानी से थाने के अंदर घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

थाना प्रभारी सुनीता का कहना है कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिली है। थाने की इसी इमारत में ऊपर एसीपी ऑफिस है। लोग अलग-अलग कारणों से आते रहते हैं। वीडियो बनाने वाले दोनों युवक कौन हैं, ये जानकारी नहीं है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!