रोहतक पुलिस की टीम ने डाकघर रोहतक की पार्किंग से हुई ईस्कुटी चोरी की वारदात को 24 घंटे के अंदर-2 हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 16.07.2026 को गांव खेडीसाध निवासी दर्शनसिंह की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दर्शन अपनी ई-स्कुटी से किसी काम से रोहतक डाकघर मे आया हुआ था। दर्शन अपनी ई-स्कूटी को डाकघर की पार्किंग मे खडा कर अपने काम से चला गया। वापिस आने पर देखा तो दर्शन की अपनी ई-स्कुटी वहा पर नही मिली। अज्ञात युवक दर्शन की स्कूटी चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही कृष्ण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2026 को चोरी की वारदात मे शामिल रहा आरोपी दिलबाग पुत्र बगडुराम निवासी धनाना सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा ई-स्कुटी बरामद की गई है। पुछताछ मे आरोपी से चोरी की अन्य तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। जो आरोपी ने आर्य नगर के एरिया से चोरी की है। आरोपी
से तीनो चोरीशुदा स्कुटी भी बरामद की गई है। आरोपी रा पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर चोरी के 5 मुकदमे थाना पी.जी.आई.एम.एस मे, 11 मुकदमे थाना सिविल लाईन, 6 मुकदमे आर्य नगर व एक शहर गोहाना सोनीपत दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. दिलबाग पुत्र बगडुराम निवासी धनाना सोनीपत ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 122 दिनांक 17.07.2026 धारा 305, बीएनएस थाना आर्य नगर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!