रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि प्रभारी सीआईए-2 उप.निरिक्षक सतीश कादयान के मार्गदर्शन मे दिनांक 18.07.2026 को मुख्य सिपाही हरीश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम झज्जर रोड रुपया चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये सरकारी स्कुल के सामने मैन रोहतक झज्जर रोड पर खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकाश पुत्र राजसिंह निवासी करौंथा रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 283/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
