रोहतक पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड से हुई 203339/- रुपये की ठगी के मामले मे कार्यवाही करते हुये पीडित को 203339/- रुपये लौटाने मे सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना महम निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि कृष्णगढ निवासी बिजेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 488/2024 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 05.11.2024 को बिजेन्द्र के क्रेडिट कार्ड से 203339/- रुपये कट गये। बिजेन्द्रर ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर नही की थी।
मामलें की जांच पीएसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। मामले की गहनता से जांच करने पर सामने आया कि आरोपी द्वारा अमेजन ऐप से ऑनलाइन दो आईफोन व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन झारखंड के पते पर आर्डर करना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा अमेजन के नॉडल अधिकारी से सम्पर्क कर पूरे मामले बारे अवगत करवाया गया। अमेजन के नॉडल अधिकारी की मदद से ऑर्डर को कैंसिल करवाया गया। आर्डर कैंसिल होने पर 203339/- रुपये पीडित के खाते मे वापिस आ गये। वारदात मे शामिल रहे आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
