आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं? बच्चे हों या बड़े, गर्मी में ठंडी मिठास का मजा सब लेना चाहते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपकी आइसक्रीम में ठंडे-ठंडे क्रीम और फ्लेवर के साथ एक सांप भी हो तो?

अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर अक्सर खाने की चीज़ों में कटी हुई इंसानी उंगली मिलना…चॉकलेट सिरप में मरा हुआ चूहा, चिप्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक या फिर सूप में छिपकली मिलने जैसी घटनाएं सामने आती रहती है…ऐसे में अब सोशल मीडिया पर आइसक्रीम चर्चा में हैI
दरअसल, थाईलैंड में एक शख़्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए, थाईलैंड के मुवांग रट्चाबुरी इलाके के रहने वाले रेबान नक्लियांगबून नामक युवक ने एक दुकान से ब्लैक बीन आइस फ्रूट खरीदी, जो वहां के लोगों में बेहद मशहूर है। लेकिन जब उसने अपनी आइसक्रीम खोली, तो उसकी रूह कांप गई। अंदर एक असली सांप जमी हुई हालत में मौजूद था।

ये कोई साधारण सांप नहीं था, बल्कि गोल्डन ट्री स्नेक था, जिसकी लंबाई आमतौर पर 70 से 130 सेंटीमीटर तक होती है। हालांकि, आइसक्रीम में जमी हुई इस सांप की लंबाई 20 से 40 सेंटीमीटर ही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई सांप का बच्चा होगा।
उसने आइसक्रीम की तस्वीर ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
