रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त नशीले पदार्थ सहित युवक को गिरफ़्तार किया गया है।आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के साथी को भी काबू किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रविन्दर ने बताया कि स.उप.नि. संजीत के नेतृत्व मे एएनसी की टीम नजदीक तिरंगा होटल महम बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की महम निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए शेरे पंजाब होटल महम बाईपास के पास से महम शहर की तरफ़ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोमबीर पुत्र भीम निवासी वार्ड नम्बर 10 महम के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना महम मे अभियोग संख्या 206/ 2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जाँच आरोपी के साथी धर्मपाल उर्फ़ सेठी पुत्र चरण निवासी अशोक नगर महम को काबू किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी धर्मपाल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा हैं आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध शराब व अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं।
