रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव सुनारिया कलां निवासी सौरभ की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 31.5.2023 को सौरभ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने निजी कार्य से दिल्ली बाईपास पर आया हुआ था। सौरभ ने अपनी मोटरसाइकिल को महेन्द्रा शोरूम के आगे खडा कर चला गया। पीछे से अज्ञात युवक सौरभ की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ मुख्य सिपाही अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.06.2023 को वारदात में शामिल रहे नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!