रोहतक पुलिस की टीम ने एग्रो मॉल पार्किग से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव पिलाना निवासी अक्षय की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 29.11.2022 को अक्षय एग्रो मॉल मे पढने के लिए क्लास मे आया हुआ था। अक्षय ने अपनी मोटरसाइकिल के सुबह करीब 10 बजे एग्रो मॉल की पार्किंग मे खडा कर दिया व क्लास लेने चला गया। अक्षय करीब 1.30 बजे वापिस आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक अक्षय की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच पुलिस चौकी सैक्टर-14 मे तैनात मुख्य सिपाही संजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 02.12.2022 को आरोपी अमित पुत्र राजकुमार निवासी गांव बाघपुर जिला झज्जर को गिरफ़्तार किया गया है।
