रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देसी पिस्तौल/कट्टा बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम पीर भोदी-एक्स सीएम फार्म हाऊस रोड आऊटर बाईपास चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त पीर भोदी की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक उर्फ बाक्सर पुत्र रमेश निवासी हनुमान कालोनी रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल/कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 902/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि स.उप.नि. अमित के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक सोनीपत रोड नजदीक महिन्द्रा माडल स्कूल रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान ललित उर्फ शेखर पुत्र रामचंद्र निवासी खिड्वाली रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 477/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!