पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। रोहतक पुलिस की टीमो ने विशेषतौर पर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग की है। अल्कोहल सेंसर के नाके लगाये गये। रोहतक पुलिस द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले 120 वाहन चालकों के चालान किये गए है। शऱाब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालको के चालान किये गए है।
रोहतक पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखे के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे। जिससे सड़क पर चलना सुरक्षित हो तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।
