प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 11.02.2024 को गांव मोखरा निवासी महावीर की शिकायत के आधार पर धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 21/2025 अंकित कर जांच शुरु की गई।
प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 05.02.2025 को महावीर के पास कॉल आया कि वह अमेरिका से बात कर रहा है। महावीर को लगा कि उसका भतीजा मंदीप बात कर रहा है वह करीब 8/9 साल से अमेरिका मे रहा रहा है। युवक ने महावीर को कहा कि उसका इन्कम टैक्स ज्यादा लगता है इसलिये वह महावीर के खाते मे 14 लाख रुपये भेज रहा है। जिसकी बैंक की पासबुक फोटो व रसीद महावीर के पास भेज दी। युवक ने कहा कि दो दिन मे पैसे उसके खाते मे आ जायेगे। कुछ समय बाद किसी अन्य नम्बर से महावीर के पास फोन आया कि अमेरिका से कुछ पैसे आपके खाते मे आये है और करैन्सी चेंज होने के बाद पैसे आपके खाते मे जमा हो जायेगे।
अमेरिका से बोलने वाले युवक ने दोबारा महावीर को फोन कर कहा कि उसे पैसो की जरुरत है 2 लाख रुपये उसे ट्रांसफर कर दे। जब महावीर के खाते मे 14 लाख रुपये आयेगे उनमे से वह रुपये कट कर लेना। महावीर ने उनकी बातो मे आकर 2 लाख रुपये भेज दिये। युवक ने दोबार फोन कर कहा कि उसकी माता आईसीयू मे भर्ती है और पैसो की जरुरत है। महावीर ने 99,990/- रुपये और भेज दिये। महावीर ने अपने भतीजे मंदीप से बात की तो पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
थाना साइबर की टीम द्वारा शिकायत मिलने पर जिस खाता मे पैसे जमा हुये 1930 साइबर हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल कर उस खाता को फ्रीज करवाया गया। अदालत के आदेश पर फ्रीज करवाई गई धनराशि को वापस पीड़ित के खाते में भिजवाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए 2 लाख रुपये लौटाये है। जांच के बाद पीडित को रुपये वापिस किये गये है। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करे।
