रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही हरिश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम रुपया चौक के पास गश्त मे मौदूज थी।
दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये कन्हेली पुल के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान कुलदीप पुत्र कुन्दनलाल निवासी नेहरू कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 149/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

