रोहतक पुलिस ने सुनारिया कला निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक सुलेन्द्र सिंह ने बताया कि सुनारिया कला निवासी कश्मीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि करीब डेढ साल पहले कश्मीर के छोटे बेटे अंशुल की दीपक के साथ कहासुनी हुई थी। जिसका आपस मे राजीनामा हो गया था। दिनांक 11.05.2024 को अंशुल डीएलएफ कॉलोनी मे हेयर सैलून मे गया हुआ था। तभी दीपक अपने दोस्तो अंकित, अनुज, सोमबीर व अन्य दो साथियो के साथ दुकान मे गये। दुकान मे घूसते ही बर्फ तोडने वाले सूए से अंशुल पर वार कर दिये। युवको ने जान से मारने की नीयत से अंशुल पर स्लाइगर से वार किये। अंशुल चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। युवक अंशुल को मरा हुआ समझकर वंहा से भाग गये। अंशुल के गले से सोने की चेन व करीब 6/7 हजार रुपये भी निकाल लिये।
मामले की जांच स.उप.नि. प्रदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.04.2025 को आरोपी अक्षित उर्फ चीमा पुत्र शमशेर निवासी शास्त्री नगर रोहतक को सुनारियां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना पीजीआईएमएस रोहतक मे मामला दर्ज है।
