पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिल्ली की घटना को मध्यनजर रखते हुये पूरे राज्य मे हाई अलर्ट को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। जिसमे होटल, ढाबे, धर्मशाला आदि की गहनता से जांच की जा रही। रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा थानाक्षेत्र मे स्थित होटल, ढाबे, सराय, धर्मशाला आदि मे ठहरने वाले व्यक्तियो की गहनता से चैकिंग की जा रही है। गांव मोखरा मे स्थित भारत रसायन लिमिटेड कम्पनी की भी थाना बहुअकबर पुलिस टीम द्वारा बारीकी से चैकिंग की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा नाकाबंदी कर वाहनो की बारिकी से चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि स्वाट की चार टीमों द्वारा जिला मे निंरतर गश्त की जा रही है। स्वाट टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिती से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा सम्पर्क जिला कण्ट्रोल रुम तथा उच्च अधिकारियों से रहेंगा। स्वाट टीम शहर के प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थानों/ईमारतों के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे रोड, किला रोड, कपडा मार्केट, शोरी मार्किट, बडा बाजार, गांधी कैम्प मार्किट, भिवानी स्टेण्ड, डी-पार्क आदि जगहों पर गस्त कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ व वाहनों की निरंतर जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता टीम द्वारा बस स्टैंड व पार्किंग मे खडे वाहनो की बारीकी से जांच की गई।बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों से गहनता से पूछताछ की गई। क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।
रोहतक पुलिस की आमजन से अपील किसी भी संदिग्ध वस्तू को ना छुये। अगर आपको कोई संदिग्ध वस्तु या वाहन मिलता है तो इसकी सूचना भी तुरंत डायल 112 पर दे। इसके अलावा संबंधित या नजदीकी थाना/चौकी में भी सूचना दे सकते है। रोहतक पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!