रोहतक। झज्जर मोड़ स्थित सैनी रेवड़ी (कृष्णा ब्रांड) की दुकान पर हुई मारपीट एवं हमले की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, सन्नी, तरुण सहित करीब 10 युवक चार एक्टिवा और एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसकर मनीष सैनी, महेश सैनी एवं साहिल जिंदल के साथ मारपीट की। हमलावरों ने लोहे की रॉड तथा दुकान में रखे काँच के मर्तबानों और जार से भी हमला किया, जिससे तीनों को चोटें आईं।
आरोप है कि हमलावर जाते समय पीड़ितों को धमकी देकर गए कि यदि पुलिस में शिकायत की या कोई कानूनी कार्रवाई करवाई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने, निष्पक्ष जांच करवाने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच तथा पीड़ितों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई है।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसकर इस प्रकार की हिंसा और धमकी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकें।
पीड़ित पक्ष:
मनीष सैनी
सैनी रेवड़ी, कृष्णा ब्रांड
झज्जर मोड़, रोहतक
दिनांक: 10 नवंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!