रोहतक के कलानौर और सिटी थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कलानौर थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रविश टीम के साथ गश्त कर रहे ​थे। तभी सूचना पर बसाना स्टैंड के पास से खरकड़ा के राहुल को गिरफ्तार किया।

इसके पास से 114 बोतल, 150 अद्धी और 28 क्वाटर मिल हैं। इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। इधर, सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संजय कॉलोनी में छापेमारी कर एक घर से सूर्या नगर के सोनू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 70 बोतल, 63 अद्धी और 50 क्वाटर शराब बरामद की है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!