रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने दुकानों के पीछे एक नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला। बच्चे का शव कपड़े में लिपटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मौत के अभी तक करण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अभी तक बच्चे की पहचान भी नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।

सिविल लाइन थाना के SHO जगबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के सामने दुकानों के पीछे एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!