रोहतक पुलिस ने गांव सांघी निवासी आशीष की हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कार्यवाहक प्रभारी थाना शहर रोहतक पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि दिनांक 28.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात कारणो से मृत आशीष पुत्र सत्यवान निवासी सांघी को पीजीआईएमएस रोहतक मे दाखिल कराया गया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जांच शुरू की। मृतक के भाई अनिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 26.03.2023 को आशीष अपने दोस्त ऋषि व आशीष के घर अशोक विहार कालोनी मे गया हुआ था। दिनांक 27.03.2023 को सांय करीब 6 बजे आशीष के ताउ के लडके सुमित ने आशीष को कॉल किया तो उसका फोन ऋषि ने उठाया। आशीष से बात कराने को कहा तो ऋषि ने सुमित को बताया कि वह सो रहा है। दिनांक 28.03.2023 को आशीष के भाई सूचना मिली की आशीष को उसके दोस्त ऋषि व आशीष मृत अवस्था मे ऑटो से पीजीआईएमएस रोहतक मे लावारिस हालात मे छोडकर भाग गये।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी गऊकर्ण पी/एसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.03.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी आशीष व ऋषि पुत्राण बलबीर निवासीगण अशोक विहार कालोनी रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. आशीष पुत्र बलबीर निवासी अशोक विहार कालोनी रोहतक

2. ऋषि पुत्र बलबीर निवासी अशोक विहार कालोनी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 239 दिनांक 28.03.2023 धारा 302/323/328/34 भा.द.स. थाना शहर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!