रोहतक पुलिस ने आईएमटी एरिया मे गंदे नाले मे मिली ट्रक डाईवर की लाश के मामले मे ब्लाइंड मर्डर की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि दिनांक 29.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि आईएमटी एरिया मे गंदे नाले मे एक युवक की लाश पडी हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जांच शुरू की। लाश को गंदे नाले से बाहर निकाला गया व लाश की शिनाख्त की गई। मृतक युवक की पहचान नसीब पुत्र श्रीभगवान निवासी गांव बलियाना के रुप मे हुई। मृतक युवक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी मे धारा 302/201/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 109/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि नसीब ट्रक पर ड्राइवर की नौकरी करता है। घटना से करीब 5/6 दिन पहले नसीब अपने घर आया था व अगले दिन अपने घर से चला गया। दिनांक 29.03.2023 को नसीब के पिता को सूचना मिली की नसीब की लाश गंदे नाले मे पडी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों अनुसार मामले की जांच उप.नि. अनेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.03.2023 को स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व मे सीआईए-1 टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सोनू पुत्र कलम, सुमित पुत्र राजपाल निवासी गांव बलियाना व दिनांक 30.03.2023 को अक्षय पुत्र दलबीर निवासीगण गांव बलियाना को गिरफ़्तार किया गया है।

वारदात का खुलासा

      आरोपियों से पुछताछ पर सामने आया कि सोनू, सुमित, अक्षय व नसीब चारों दोस्त है तथा नशा करने के आदी है। सोनू व सुमित बैरोजगार है, अक्षय ऑटो चलाता है तथा नसीब चालक की नौकर करता था। करीब एक महीना पहले सोनू ने नसीब के लिए अपने घर से एक लाख रूपये लिए थे। जिसमें से 50 हजार रूपये सोनू ने अपने पास रखे तथा 50 हजार रुपयों को सोनू व नसीब ने मिलकर एक गुप्त स्थान पर रख दिया था। जो बाद में सोनू ने चैक किया तो उक्त स्थान पर 50 हजार रूपये नहीं मिले। सोनू ने नसीब पर 50 हजार रूपये लेने का आरोपी लगाया जिसे नसीब ने खारिज कर दिया। इसी बात को लेकर सोनू व नसीब का आपस में झगड़ा भी हुआ था। हत्या की वारदात से करीब 4/5 दिन पहले सोनू, सुमित व अक्षय उत्तर प्रदेश गए तथा कैराना के एरिया से एक देसी पिस्तौल व 4 कारतूस खरीदकर लाए। सोनू ने सुमित व अक्षय के साथ मिलकर नसीब की हत्या का प्लान बनाया। तीनों ने मिलकर नसीब को अक्षय के प्लाट पर बुलाया जहां पर अक्षय के ऑटो में बैठकर चारों शराब पीने लगे। सोनू ने नसीब को गोली मारी जिससे नसीब की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ने मिलकर नसीब को लाश को आईएमटी एरिया में गंदा नाला में डाल दिया तथा मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. सोनू पुत्र कलम निवासी बलियाना रोहतक

2. सुमित पुत्र राजपाल निवासी गांव बलियाना

3. अक्षय पुत्र दलबीर निवासी गांव बलियाना

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 109 दिनांक 29.03.2023 धारा 302/201/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना आईएमटी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!