रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर एरिया मे स्थित दुकान से हुये सामान चोरी की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गुढाण निवासी अश्वनी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि अशवनी ने हार्डवेयर व सेनेटरी के सामान की दुकान कलानौर मे कर रखी है। दिनांक 08.03.2026 को रात के समय दुकान से पीतल व प्लास्टिक का सामान व करीब 4500 रुपये व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।

मामले की जांच स.उप.नि सुनील द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 31.03.2026 को आरोपी अकिंत पुत्र बलजीत निवासी गांव बामला को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अकिंत पुत्र बलजीत निवासी गांव बामला

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 73 दिनांक 08.03.2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना कलानौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!