रोहतक पुलिस की टीम ने गांव फरमाना से निदांना रोड पर खेतो मे मिली फरमाना निवासी मोहित की लाश के मामले को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी थाना महम निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 27.03.2026 को फरमाना निवासी वकील की शिकायत के आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वकील का बेटा मोहित दिनांक 26.03.2026 को मोहित पडोस की शादी मे गया हुआ था जो वापिस घर नही आया।

दिनांक 28.03.2026 को फरमाना से निंदाना रोड पर स्थित खेतो मे मोहित की लाश मिली। मामले में हत्या की धाराएँ जोड़ी गई। मोहित के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।दौराने जांच पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 31.03.2026 को आरोपी हंसराज पुत्र प्रेम निवासी फरमाणा खास रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

वारदात का खुलासा
जाँच में सामने आया कि मृतक युवक मोहित की काफ़ी दिनों पहले आरोपियों के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट की रंजिश रखते हुए आरोपी ने बदला लेने के लिए मोहित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:-

  1. हंसराज पुत्र प्रेम निवासी फरमाणा खास रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 89 दिनांक 27.03.2026 धारा 103, 127(6) बीएनएस थाना महम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!