रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये 5 हजार रुपये ईनामी आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी सीसर निवासी युवक की हत्या की वारदात मे फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. विनोद कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम जींद रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये जीन्द रोड से बहुअकबरपुर रोड नजदीक गोल चक्कर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान बलराम उर्फ़ मोंटी पुत्र कुलदीप निवासी गाँव सीसर खास के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 108/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना महम मे हत्या की धारा के तहत अभियोग संख्या 293/2024 अंकित है। जिसमे आरोपी पर जिला रोहतक पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी सीसर खास निवासी सुनील की हत्या की वारदात मे शामिल रहा है जिसमे आरोपी 10 माह से फरार चल रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!