रोहतक पुलिस ने इन्द्रा कॉलोनी निवासी युवक पर छुरी से हुए जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि दिनांक 19.04.2023 को इन्द्रा कॉलोनी निवासी मुकेश की शिकायत के आधार पर थाना मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 19.04.2023 को मुकेश अपनी घऱ की सीढियो पर बैठा हुआ था। उसी समय नरेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र, दर्शन व सोनू मुकेश के पास चाकू व छुरी लेकर आये। सोनू ने मुकेश को पीछे से पकड लिया व नरेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र औऱ दर्शन ने छुरी व चाकू से वार दिया। नरेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र ने मुकेश पर जान से मारने की नीयत से गर्दन पर वार किया तो मुकेश ने हाथ से अपना बचाव किया। बचाव करते हुए मुकेश की उगलियो पर चोट लगी। युवको ने मुकेश के पेट, मुंह, माथे आदि पर वार किये व मुकेश को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।  

मामले की जांच स.उप.नि. राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.07.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी सोनू पुत्र प्रेम निवासी करतारपुर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!