रोहतक पुलिस ने स्कूटी सवार युवक के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी की आज शिनाख्त परेड कराई गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि सांपला निवासी विवेक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि विवेक की शिवा हाई स्कूल के पीछे परचून की दुकान कर रखी है। दिनांक 27.05.2023 को रात क़रीब 9 बजे विवेक अपने घर जाने के लिए अपनी दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए चला। विवेक ने दाहिने कंधे पर अपना बैग टांगा हुआ था। दतौड फाटक की तरफ़ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक ने विवेक का बैग लिया व सांपला शहर की तरफ़ मौके से फरार हो गया। विवेक के बैग मे मोबाइल फ़ोन व अन्य काग़ज़ात मौजूद थे। 

मामले की जांच उप.नि. समुंदर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.05.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सोनू पुत्र सुभाष निवासी विकास नगर बराही रोड बरहानीया बस्ती लाइन पार बहादुरगढ को गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार आरोपीः-

सोनू पुत्र सुभाष निवासी विकास नगर बराही रोड बरहानीया बस्ती लाइन पार बहादुरगढ

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 219 दिनांक 27.05.2023 धारा 379ए/411 भा.द.स थाना सांपला

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!