रोहतक पुलिस ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही जयबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित लाखनमाजरा चौक की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित रुप से कार्रवाई करते हुए गुरु द्वारा चौक, खरैटी रोड, लाखन माजरा के पास नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरू की। खरैंटी रोड की तरफ़ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आशीष उर्फ भुखड पुत्र सुरजमल निवासी रवीदास मोहल्ला, लाखनमाजरा के रूप मे हुई है। जाँच में आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी की हुई मिली। युवक के खिलाफ थाना सांपला में धारा 379/411 भा.द.स अभियोग संख्या 127/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

दौराने जांच सामने आया कि आरोपी ने करीब एक माह पहले भिवानी स्टैंड से उक्त मोटरसाइकिल को चोरी किया था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ सन् 2016 मे करीब 5 मामले चोरी के रोहतक व सोनीपत मे दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपीः-

आशीष उर्फ भुखड पुत्र सुरजमल निवासी रविदास मोहल्ला, लाखनमाजरा

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 127 दिनांक 28.05.2023 धारा 379ए/411 भा.द.स थाना लाखनमाजरा

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!