रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने क्रेडिट कार्ड से 140399/- रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे 09 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एएसपी रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशी शेखर ने साइबर थाना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि न्यू विजय नगर रोहतक निवासी साहिल की शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम रोहतक मे धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 06/2025 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि साहिल के पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। दिनांक 17.01.2025 को साहिल के पास कॉल आया जिसने अपने आप को Induslnd बैंक का कर्मचारी बताया। युवक ने साहिल को दूसरा क्रेडिट कार्ड के लिये ऑफर दिया। साहिल ने दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिये तैयार हो गया। उनके द्वारा व्हाटसअप पर भेजी गई apk फाइल डाउनलोड करवाई। apk फाइल पर क्लिक कर के एसबीआई क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई। जिसके तुंरत बाद साहिल के पास ओटीपी आया। साहिल ने ओटीपी शेयर नही किया पर साहिल के क्रेडिट कार्ड से 140399/- रुपये कट गये।

मामले की जांच प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 06.02.205 को स.उप.नि. सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ़्तार कर राहदारी रिमांड पर हासिल किया किया गया। आरोपियो को स्थानीय अदालत रोहतक में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। जाँच में सामने आया कि आरोपी क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन आईफोन या महंगी-2 चीजे आर्डर करते थे और उनको मार्केट मे सस्ते दामो पर बेच देते थे। आरोपियो से 17 स्मार्ट फोन, 5 कीपैड फोन, 5 लैपटॉप, 82 फ़र्ज़ी सिम कार्ड, 3 पीओएस मशीन, Wifi router -3, Dongal-2, 6 अलग- आधार कार्ड, 2500/- रुपये, आईफोन बरामद किये गये है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!