रोहतक PGI की OPD के समय में बदलाव किया गया है। निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि गर्मियों की शुरुआत होते ही PGIMS की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। 1 अप्रैल से चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का हो गया है। ओपीडी कार्ड सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे।

गर्मियों को देखते हुए ओपीडी का समय एक घंटे जल्दी किया गया था। जन संपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने बताया की लैबोरेटरी में सैंपल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिए जाएंगे तथा ओपीडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।

बता दें कि इससे पहले सर्दियों की शुरुआत में 1 अक्टूबर से समय में बदलाव किया गया था। 1 अक्टूबर से OPD शुरू होने का समय सुबह 9 बजे हो गया था। वहीं, ओपीडी कार्ड सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बनने आरंभ हो गए और लैबोरेटरी में सैंपल सुबह 9 बजे से लिए जाने लगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!