यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह व राज्य कार्यकारिणी सदस्य समेराम ने संयुक्त रूप से कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुई आगजनी में राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देना कर्मचारियों की मुख्य मांग है।

उन्होंने कहा क कैबिनेट मंत्री विपुल गोयत के साथ यूनियन के पदाधिकारी की वार्ता बेनतीजा रही। बातचीत विफल होने के बाद यूनियन ने अपनी हड़ताल को लंबे समय के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, जिला प्रधान सोनू हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव मनजीत पांचाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ब्लॉक के प्रधान प्रेम घिलोडिया, नगर निगम के इकाई प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश चांवरिया आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!