रोहतक पुलिस की टीम ने गांव भालोठ स्टेडियम के पास भालोठ निवासी विकास की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है।
प्रभारी थाना आईएमटी उप.निरीक्षक अशवनी कुमार ने बताया कि दिनांक 9/10.04.2026 को भालोठ निवासी रमेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 9/10 अप्रैल की रात को करीब 12:30 बजे रमेश को सूचना मिली की उसके बेटे विकाश को गोली मार दी। जिसे ईलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती करवा गया है। विकास की दौराने इलाज मृत्यु हो गई। विकास के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।
दौराने जांच पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 19.04.2026 को मुख्य़ आरोपी आलोक पुत्र प्रदीप निवासी भालोठ व अमित पुत्र सुरेश निवासी किलोई को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी आलोक ने विकास को गोलीयां मारी थी व आरोपी अमित ने पिस्तौल उपलब्ध कराई थी।
वारदात का खुलासा
जाँच में सामने आया कि मृतक युवक विकास की काफ़ी दिनों पहले आलोक के साथ कहासुनी हुई थी। उसी की रंजिश रखते हुए आरोपी ने बदला लेने के लिए विकास की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:-

  1. आलोक पुत्र प्रदीप निवासी भालोठ
  2. अमित पुत्र सुरेश निवासी किलोई
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 88 दिनांक 10.04.2026 धारा 103(1), 109(1), 61(2), 3(5) बीएनएस एवम आर्म एक्ट थाना आईएमटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!