रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।

        पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 12.11.2026 को मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस टीम नया बस अड्डा चौंक महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त महम लाखनमाजरा रोड नजदीक खेडी पावर हाउस के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आशिष पुत्र नरेश निवासी गाव गंगाना जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 337/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!