रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही हरिश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक झज्जर रोड नजदीक कन्हेली पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नजदीक दिल्ली बाईपास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान बलराज पुत्र थाम्बू गांव भैराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पीजीआईएमएस मे अभियोग संख्या 67/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
