सुभाष नगर स्थित सुभाष पार्क में एस. एन. जन वेलफेयर एसोसिएशन, सुभाष नगर एवं एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 19 अक्टूबर तक छह दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में योग गुरु सरदार हवा सिंह सैनी जी द्वारा प्रतिदिन उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया जा रहा है।

शिविर के अंतर्गत आज विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आर. के. चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर एस. एन. जन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिन बत्रा ने उनका स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर शिविर में आने वाले लोगों को निःशुल्क फल एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

इस शिविर के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक करने, नियमित योगाभ्यास की आदत विकसित करने और जनकल्याण की भावना से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!