रोहतक में रोडवेज बस द्वारा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने का एक मामला सामने आया है, जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। आपको बता दे यह हादसा जींद रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रोहतक में जींद रोड पर रोडवेज बस की टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर सवार महिला नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। महिला को उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

बिहार के जिला समस्तीपुर के कुंडल निवासी राजेश राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित घरौंठी में ईंट-भट्‌ठे पर मजदूरी करता है। उसका परिवार भी ईंट भट्‌ठे पर ही रहता है। उसकी मां मीरा देवी भी भट्‌ठे पर ही रहती थी। वे घरौंठी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रोहतक सामान लेने के लिए आ रहे थे।

उसने बताया कि उसकी मां मीरा देवी ट्रैक्टर पर बैठी थी। वहीं, उसका भाई व अन्य लोग ट्रॉली में सवार थे। जब वे जींद रोड रोहतक पर पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। बस तेज रफ्तार में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी। बस की टक्कर के कारण उसकी मां मीरा देवी ट्रैक्टर से नीचे गिर गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के बेटे के बयान पर रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!