कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व किसान गिरफ्तार करने के विरोध में बुधवार को किसानों ने नेशनल हाईवे नंबर 9 जाम किया। जाम की सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों में झगड़ भी हो गई। वहीं पुलिस ने दो किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जाम को बलपूर्वक खुलवाया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रोहतक के जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच व वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद अमित को हिरासत में लिया है। इससे पहले मंगलवार को नेशनल हाईवे जाम करने को लेकर पुलिस ने 12 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

कुरुक्षेत्र की घटना के बाद रोड जाम का आह्वान किया गया था। जिसको लेकर बुधवार को किसान अखिल भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रोहतक के जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच के नेतृत्व में गांव भैणी महाराजपुर के पास NH-9 पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने जाम लगा दिया, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिरासत में लेने के बाद जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच ने कहा कि आखिरी सांस तक जब तक कि उनका जमीन जिंदा है, तब तक रोड जाम करते रहेंगे। पुलिस प्रशासन गिरफ्तार करके जेल में डाल सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव किया जाए।

महम थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हाईवे जाम को लेकर पुलिस अलर्ट थी। जैसे ही लोग जाम करने पहुंचे तो उन्हें हटा दिया गया। मंगलवार रात को नेशनल हाईवे जाम करने वाले 12 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!