रोहतक में 3 युवतियां अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तीनों लड़कियां बालिग होने के बाद घर से गई हैं। जिनमें से 2 युवतियां रात के समय और एक दिन में घर से कपड़े लेने के लिए निकली थी। तीनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कलानौर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी करीब 19 वर्षीय बहन रात को घर पर थी। परिवार वाले खाना खाकर सो गए और सुबह 5 बजे उठकर देखा तो उसकी बहन नहीं मिली। युवती की तलाश सभी जगहों की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन कहीं पर नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में ईंट भट्‌ठे पर काम करता हे। पिछले 6 माह से रोहतक में ही रह रहा था। रात को उसकी करीब 18 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो कहीं पर सुराग नहीं लगा। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दे दी।

रोहतक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 18 साल 10 दिन है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 1 जून को वह अपने पति के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली में चली गई। वहीं अपनी बेटी को नाना के घर छोड़कर गई थी। सोमवार सुबह 10 बजे कपड़े लाने की बात कहकर घर से गई थी, जो वापस नहीं लौटी। युवती की तलाश की और रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!