लोकसभा चुनाव के लिए देश की 543 सीटों पर मतगणना चल रही है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे दिग्गज कैंडिडेट हैं, जिन पर पूरे देश की नजर लगी हुई है। इनमें हरियाणा से पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर, राज बब्बर और नवीन जिंदल हैं। पंजाब से हरिसमरत कौर बादल, महारानी परनीत कौर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल हैं। हिमाचल प्रदेश से कंगना रनोट, विक्रमादित्य सिंह और अनुराग ठाकुर हैं।

खट्‌टर साढ़े 9 साल हरियाणा के CM रहे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BJP ने उन्हें हटाकर करनाल से उम्मीदवार बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुलकर उनकी तारीफ कर चुके हैं। उन्हें अपना पुराना साथी बता चुके हैं, जिनकी बाइक पर पीछे बैठकर वे रोहतक से गुरुग्राम जाते थे। करनाल में उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे दिव्यांशु बुद्धिराजा से है।मतगणना में स्थिति: पीछे।

राज बब्बर को कांग्रेस ने गुरुग्राम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। बब्बर बॉलीवुड स्टार रह चुके हैं। वे पंजाबी समुदाय से आते हैं। यहां उनका मुकाबला 5 बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री BJP उम्मीदवार राव इंद्रजीत से है मतगणना में स्थिति: आगे

देश के मशहूर उद्योगपति हैं। लगभग 1 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। BJP ने उन्हें कुरूक्षेत्र से टिकट दी है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A. ब्लॉक के कांग्रेस समर्थित AAP उम्मीदवार सुशील गुप्ता और इनेलो नेता अभय चौटाला से है।मतगणना में स्थिति: पीछेदेश के मशहूर उद्योगपति हैं। लगभग 1 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। BJP ने उन्हें कुरूक्षेत्र से टिकट दी है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A. ब्लॉक के कांग्रेस समर्थित AAP उम्मीदवार सुशील गुप्ता और इनेलो नेता अभय चौटाला से है।

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा को कांग्रेस ने रोहतक से उम्मीदवार बनाया है। वह इस वक्त राज्यसभा सांसद हैं। उनकी हार-जीत पर हुड्‌डा की सियासी पैठ दांव पर लगी है। उनका मुकाबला भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा से है, जिन्होंने पिछली बार महज 7 हजार के अंत से उन्हें हराया था।मतगणना में स्थिति: आगे

अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक है। वह इस वक्त देशद्रोह के आरोप में NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वह जेल से ही पंजाब की खडूर साहिब सीट से आजाद चुनाव लड़ रहा है। हालांकि इससे पहले वह देश के संविधान में सिखों को दिए हक को लेकर सवाल उठाता रहा है। अमृतपाल का मुकाबला कांग्रेस के कुलबीर जीरा, AAP के मंत्री लालजीत भुल्लर और अकाली दल के विरसा सिंह वल्होटा से है।

मतगणना में स्थिति: आगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह उनका पहला चुनाव है। चुनाव प्रचार के दौरान अपने बेबाक बयानों से वह खूब सुर्खियों में रही। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री विक्रमादित्य से होगा।

मतगणना में स्थिति: आगे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!