हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ​​​​​​सबसे पहले पोस्ट बैलट गिने जा रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है।

वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।

सोनीपत सीट के अंतर्गत आने वाले जींद विधानसभा सीट से पहले राउंड में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी आगे चल रहे हैं। सतपाल ब्रह्मचारी 1881 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चरखी दादरी और बाढ़डा में पहले राउंड में बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे।

सिरसा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

करनाल से भाजपा के कैंडिडेट व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर आगे हो गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा पीछे हैं। शुरुआत में दिव्यांशु आगे थे।

कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!