खेलाें में हरियाणा का स्तर ऊंचा उठाने के भरपूर प्रयास हाे रहे हैं। इसके लिए अनेक खेल नर्सरियां भी चल रही हैं। इन सबके बाद अब अप्रैल से प्रदेश भर में 31 विभिन्न खेलों के लिए रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स एकेडमी शुरू होने जा रही है। इससे प्रदेश के युवाओं का खिलाड़ी बनने का सपना पूरा होगा। इस योजना में रोहतक शहर को कुश्ती के लिए चुना गया है।

यहां के सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती होने में आसानी होगी। इसके तहत रोहतक जिलें में कुश्ती के लिए रेजिडेंशियल स्पोर्ट एकेडमी की शुरुआत होगी। जिलें में पहले भी कुश्ती के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पदक जीते है। इसी को देखते हुए डिपार्टमेंट आफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर हरियाणा के डायरेक्टर ने कुश्ती की परफॉर्मेंस के आधार सर छोटू राम स्टेडियम में रेजिडेंशियल एकेडमी की इसे शुरू करने के आदेश जिला खेल अधिकारी को भेजे है।

एकेडमी में खिलाड़ियों को प्रति दिन पोषक आहार के लिए 400 रुपए, निशुल्क स्वास्थ्य बीमा, अत्यधिक विशेषज्ञ स्तर के कोच, रहने के लिए मुफ्त और सुरक्षित आवास,अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधांए, खेल किट व अन्य उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

खेल विभाग की ओर से प्रदेश भर से एकेडमी के लिए 25 लड़के व लड़कियों का चयन ट्रायल से किया जाएगा। इसके लिए एक अप्रैल को सर छोटू राम स्टेडियम में सुबह 9 बजे ट्रायल शुरू की जाएगी। ट्रायल में प्रदेश भर से 15 आयुवर्ग से लेकर 23 आयुवर्ग के कुश्ती के खिलाडी भाग लें सकेंगें। खिलाडियों को विभिन्न मानकों के आधार पर चयनित किया जाएगा।

अप्रैल में माह से सर छोटू राम स्टेडियम में कुश्ती के लिए रेजिडेंशियल स्पोर्ट एकेडमी शुरू होने जा रही हे। इसके लिए प्रदेश भर के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। यहां खिलाड़ियों के रहने खाने से लेकर खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। –सुनीता खत्री, स्पोर्ट्स डिप्टी डायरेक्टर।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!