ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अचानक बेंगलुरु के एक स्कूल पहुंचे। बच्चे उस वक्त हैरान हो गए, जब वे क्लास रुम में मेडलिस्ट की जीवनी के बारे में ही पढ़ रहे थे और अचानक वे सामने आ कर खड़े हो गए।

नीरज को देखकर कई छात्र खुशी के आंसू रोने लगे। ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के बीच भारत लौटे और शनिवार को येलहंका के विश्व विद्यापीठ पहुंचे। वहां उन्होंने छोटे बच्चों के साथ समय बिताया, जो स्कूल के खेल कार्यक्रम का हिस्सा है।

इस दौरान नीरज ने कहा गया, जब भी मैं छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला पाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है और यह और भी खास था क्योंकि वे मेरे वहां होने की उम्मीद नहीं कर रहे थे।

उन्होंने कहा, मेरे पास बेंगलुरु पहुंचने और एक कार्यक्रम में जाने के बीच कुछ समय था और मुझे खुशी है कि मैं इसका सबसे अच्छा उपयोग कर सका। मुझे उम्मीद है कि मुझसे मिलने से उन्हें युवा एथलीटों के रूप में अपनी यात्रा में प्रेरणा मिलेगी।

चोपड़ा, जो बेल्लारी में इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट का दौरा करने के लिए भी तैयार हैं, ने छोटे बच्चों से बात करने, ऑटोग्राफ देने और अपने ओलिंपिक स्वर्ण जीतने की उपलब्धि को याद करने में समय बिताया। दिन का सबसे खास क्षण तब आया, जब 30 से अधिक बच्चे चोपड़ा के साथ टोक्यो ओलिंपिक खेलों में उनके पदक समारोह में बजाए गए राष्ट्रगान को फिर से जीवंत करने में शामिल हुए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!