उपायुक्त डॉ. यशपाल ने बताया कि खेल विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकादमियों हेतु 15 से 23 वर्ष आयु वर्ग के (लडक़े व लडक़ी) खिलाडिय़ों के एक अप्रैल 2023 को प्रात: 09 बजे से कुश्ती खेल के खिलाडिय़ों का चयन/ट्रायल लिये जायेंगे।
डॉ. यशपाल ने बताया कि कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकैडमी हेतु इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय व स्थान पर अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। इन दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटो प्रति, रिहायसी प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व खिलाड़ी के शिक्षा संस्था द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र/एडमिशन विड्राल की फोटो प्रति, जिसमें खिलाड़ी पढ़ाई कर रहा है। इन सभी दस्तावेजों की फोटो प्रति सत्यापित हो।
