Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकादमियों: लडक़े व लडक़ी खिलाडिय़ों के 15 से 23 वर्ष आयु वर्ग के लिए ;1 अप्रैल को स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे खिलाडिय़ों के चयन/ ट्रायल

उपायुक्त डॉ. यशपाल ने बताया कि खेल विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकादमियों हेतु 15 से 23 वर्ष आयु वर्ग के (लडक़े व लडक़ी) खिलाडिय़ों के एक अप्रैल 2023 को प्रात: 09 बजे से कुश्ती खेल के खिलाडिय़ों का चयन/ट्रायल लिये जायेंगे।

डॉ. यशपाल ने बताया कि कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकैडमी हेतु इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय व स्थान पर अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। इन दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटो प्रति, रिहायसी प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व खिलाड़ी के शिक्षा संस्था द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र/एडमिशन विड्राल की फोटो प्रति, जिसमें खिलाड़ी पढ़ाई कर रहा है। इन सभी दस्तावेजों की फोटो प्रति सत्यापित हो।

Exit mobile version