उपायुक्त डॉ. यशपाल ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला नगर योजनाकार के माध्यम से रोहतक नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्र में नियमित अंतराल पर अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज गांव रोहतक व मकड़ोली कलां में 23.5 एकड़ भूमि में काटी गई 4 अवैध कॉलोनियों में 18 डीपीसी, एक चारदिवारी, सीसी ब्लॉक रोड़ और सिविर लाईन नेटवर्क को तोड़ा गया।
डॉ. यशपाल ने नागरिकों का आह्वïान किया है कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाती है। जिला प्रशासन द्वारा रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं कॉलोनी विकसित करने पर अंकुश लगाने के लिए नियमित अंतराल पर अभियान चलाया जा रहा है।
आज की तोड़ फोड़ की कार्यवाही जिला नगर योजनाकार सुमनदीप के नेतृत्व में की गई, जिसमें ड्ïयूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर रोहतक के नायब तहसीलदार बंसीलाल व जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद था। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।
